Fastag क्या है । Fastag balance check कैसे करें ।

क्या आप जानते हैं fastag क्या है ? क्या आपने कभी fastag के बारे में सुना है ? हो सकता हो आप नहीं जानते हों कि fastag क्या है, परंतु कहीं ना कहीं आपने इसके बारे में सुना जरूर होगा , चाहे वह नजदीकी टोल प्लाजा पर हो या किसी गाड़ी पर। Fastag का नाम आज इतना प्रचलित है, की इसके बारे में सब सुनते है। 

fastag-kya-hai-aur-iske-bare-me-jankari

हालांकि fastag को 1 जनवरी 2021 से हर टोल प्लाजा पर अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके वजह से यह ज्यादा चर्चा का विषय हो गया है कि आखिर fastag क्या है । और इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा इसके समय सीमा को आगे बढ़ने वाले बात को साफ इंकार कर दिया है। 

थोडा हटके :Pubg mobile india कैसे download करें

Fastag क्या है

Fastag एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है, जिसका संचालन भारतीय राष्ट्रीय राजमर्ग प्राधिकरण (NHAI) करती है। आपने इसे हर टोल प्लाजा पर देखा होगा, इसका एक QR वाहन में लगा होता है, और एक स्कैनर टोल प्लाजा पर लगा होता है , जो वाहन पर लगे कोड को स्कैन करता है और वहां उस fastag से लिंक बैंक अकाउंट से पैसा स्वातः ही कट जाता है। 

दरअसल fastag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन तकनीक पर कार्य करता है, जो बहुत ही उच्च स्तरीय तकनीक है। यह सभी वाहनों के आगे लगाया जाता है, जिससे टोल प्लाजा पर इसे स्कैन करने में आसानी होती है। 

Fastag को कैसे खरीदें

दरअसल fastag को स्थाई किए जाने के बाद NHAI ने इसका वितरण तेज कर दिया है। और हर टोल प्लाजा पर fastag counter खोले गए हैं, और आप वही से fastag खरीद सकते हैं और इसका रिचार्ज भी कर सकते हैं। आप अपने अधिकृत बैंक से fastag की खरीददारी कर सकते है और अपने fastag अकाउंट में रिचार्ज भी करवा सकते हैं। 

 आप देश के सभी बड़े बैंकों जैसे SBI, ICICI, HDFC,AXIS से fastag को अपना सकते हैं, इसके अलावा Amazon तथा Paytm जैसी बड़ी e-commerce site भी यह सुविधा प्रदान करती है। 

संबंधित लेख : Facebook profile lock कैसे करें | How to lock Facebook Profile

Fastag की वैधता क्या है 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार fastag की असीमित वैधता है, हां ऐसा हो सकता है कि इसे जिस बैंक से खरीदा गया हो और अगर यह प्रीपेड खाते से जुड़ा हुआ हो तो रिचार्जिंग या टॉप अप की आवश्यकता हो सकती है। 

Fastag रिचार्ज कैसे करें 

दरअसल जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया क्या आप अपने किसी भी अधिकृत बैंक से fastag को खरीद सकते हैं, और इसका रिचार्ज भी कर सकते हैं। हां अगर आप का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो आप दोबारा अपने बैंक से ऑनलाइन इसका रिचार्ज कर सकते हैं।

हांलाकि अब तो सभी बैंकों ने अपना इसका ऑनलाइन पोर्टल बना लिया है जिसकी मदद से आप इसके वेबसाइट पर जाकर आसानी से उसका रिचार्ज कर सकते हैं।

Fastag balance check कैसे करें

Fastag balance check करने के लिए आप अपने बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इसका विवरण प्राप्त कर सकते हैं परंतु अगर आपको फिर भी दिक्कत हो रहा है तो कुछ प्रमुख बैंकों के balance check link हम आपको नीचे दे रहे हैं जहां से जाकर आप अपना fastag balance आसानी से चेक कर सकते हैं।

   BANK NAME  __ BALANCE CHECK LINKS   

State Bank of India    

Paytm Payments Limited Bank    

Bajaj Finserv Bank      

Axis Bank

Federal Bank Of india     

Kotak Bank of India    

HDFC Bank        

Panjab Nationalbank       

Fastag का इतिहास

दरअसल fastag को 4 नवम्बर 2016 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्थापित किया गया , इसका मूल उद्देश्य छोटे छोटे टोल नाकों की राजशाही व्यवस्था को खत्म कर एक एकाधिकृत इलेक्ट्रोनिक टोल संग्रह व्यवस्था स्थापित करना था। इसकी मान्यता पूरे देश में है। भारतीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की देखरेख में यह अब एक बहुत बड़ी संस्था बन चुकी है, जो संपूर्ण देश के टोल टैक्स का वसूल करती है। इसका मुख्यालय द्वारिका, दिल्ली में अवस्थित है। 

इसे सबसे पहले 4 नवंबर 2014 को चतुर्भुज की दिल्ली मुंबई शाखा पर लागू किया गया था। अप्रैल 2016 तक fastag को पूरे भारतवर्ष में 247 टोल प्लाजा पर लागू किया गया था जो उस समय देश के सभी टोल प्लाजा के 70% का प्रतिनिधित्व करता था। 15 दिसंबर 2019 के बाद fastag भारतवर्ष में अनिवार्य बन गया। उसके साथ ही 1 जनवरी 2021 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसे हर टोल प्लाजा पर अनिवार्य बना दिया गया। 

Fastag Customer Care Number

हालांकि fastag एक बड़ी संस्था है, सभी बैंकों के इस के अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर होते हैं जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार पूर्वक एक तालिका बनाई है और इसके मदद से आप अपने बैंक से संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : 


Issuing Bank      Customer Care Helpline No

1  Airtel Payments Bank  400/8800-688-006

2 Allahabad Bank   1800-258-6680

3 AU Small Finance Bank  1800-258-7300

4 Axis Bank Ltd     1860-419-8585

5 Bank of Baroda     1800-103-4568

6 Canara Bank         1800-103-3568

7 City Union Bank Ltd  1800-258-7200

8 Equitas Small Finance Bank   1800-103-1222

9 Federal Bank       1800-266-9520

10 FINO Payments Bank    022-6868-1414

11 HDFC Bank   1800-120-1243

12 ICICI Bank  1800-210-0104

13 IDBI Bank     1800-266-1962

14 IDFC First Bank    1800-266-9970

15 IndusInd Bank   1860-210-8887

16 Karur Vysya Bank  1800-102-1916

17 Kotak Mahindra Bank   18-602-666-888

18 Nagpur Nagarik Sahakari Bank  1800-266-7183

19 PAYTM Bank    1800-120-4210

चलते चलते :

तो जैसा कि  आज हमने जाना कि fastag  क्या है, fastag  के इतिहास के बारे में  तथा fastag को कैसे खरीदें एवं इसकी वैधता के बारे में ,  इन तमाम चीजों को जानना आजकल आम नागरिकों के लिए बहुत जरूरी हो जाता है |  उम्मीद करता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में fastag  क्या है क्यों है और कैसे हैं से संबंधित कोई प्रश्न शेष नहीं रह गया होगा | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

© 2022 Blog Adda News All Rights Reversed