राम शब्द रूप। Ram shabd roop in sanskrit

राम शब्द रूप,  संस्कृत में राम का शब्द रूप कैसे लिखें,  अगर आप इन प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं |

 राम  शब्द रूप को जानने से पहले  हमें इसकी प्रकृति के बारे में जानना अति आवश्यक हो जाता है,  ताकि हमें याद करने में आसानी हो और हम कभी एक ही चीज ना खोजें। 

संबंधित लेख : संस्कृत व्याकरण में उपसर्ग 

राम शब्द के शब्द रूप को जाने से पहले चलिए हम राम शब्द के कुछ और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं -

 राम शब्द का अर्थ

आपने यह जरूर सुना होगा या जानते होंगे कि राम दशरथ के ज्येष्ठ सुपुत्र का नाम था जिन्होंने रावण का वध किया था और पुरे विश्व में धर्म स्थापना की अलग कीर्तिमान स्थापित की। 
परंतु क्या आप राम शब्द के अर्थ को भी जानते हैं ? 

दरअसल राम शब्द संस्कृत के दो धातुओं, रम् और घम से बना है।  जिसमें रम् का अर्थ है रमना या निहित होना, और वही घम का अर्थ है ब्रह्मांड का खाली स्थान ।


इस  प्रकार राम का शाब्दिक अर्थ हुआ, सकल ब्रह्मांड में निहित या रमा हुआ तत्व यानी चराचर में विराजमान स्वयं ब्रम्ह

शास्त्रों में लिखा है, “रमन्ते योगिनः अस्मिन सा रामं उच्यते”   अर्थात, योगी ध्यान में जिस शून्य में रमते हैं उसे राम कहते हैं

 राम शब्द का संधि विच्छेद

 क्योंकि आज हम राम के बारे में जानने वाले  हैं,  तो हम आपको राम से संबंधित कोई भी प्रश्न शेष नहीं रहने देना चाहते हैं? 

 आपके मन में आया होगा कि राम कितना छोटा शब्द है,  तो क्या इसका संधि विच्छेद संभव है ?  संभव है तो, आखिर राम का संधि विच्छेद क्या है ?

 दरअसल राम शब्द का संधि विच्छेद थोड़ा विवादास्पद है,  बहुत से  व्याकरण विधाओं का मानना है कि राम एक पद है  एवं इस का संधि विच्छेद नहीं किया जा सकता क्योंकि संधि विच्छेद के नियम के अनुसार संधि दो या दो से अधिक पदों के मेल को कहा जाता है।
 

 वही कई ज्ञानी यह भी कहते हैं, कि राम शब्द का संधि विच्छेद र् + आम , र + आम , इत्यादि में से कोई एक हो सकता है। 

अब आप सोच रहे होंगे की मैंने तो आपकी दुविधा को और भी बढ़ा दिया तो मैं आपको स्पष्ट कर दू  कि राम शब्द का वास्तविक में कोई संधि विच्छेद नहीं किया जा सकता है क्योकि यह एक पद है। 

राम शब्द का शब्द रूप 

तो अब आपकी बेसब्री का ज्यादा इम्तिहान न लेते हुए आपको राम शब्द का शब्द रूप बता देते है , जिसके लिए आप हमरे कंटेंट को पढ़ रहें हैं -

विभक्ति  एकवचनद्विवचन बहुवचन 
प्रथमा रामः  रामौ  रामाः
द्वितीया  रामम् रामौ रामान्
तृतीया रामेण         रामाभ्याम् रामैः    
चतुर्थी रामाय  रामाभ्याम् रामेभ्यः 
पञ्चमी रामात् रामाभ्याम् रामेभ्यः
षष्ठी रामस्यरामयोः रामाणाम्
सप्तमी रामे  रामयोः रामेषु 
सम्बोधन हे राम! हे रामौ!हे रामाः!

"राम शब्द रूप"written on white screen with all its sanskrit rup
आखरी शब्द  

राम शब्द रूप बिलकुल बालक के जैसा व्यहवार करता है तो इसका यह अर्थ यह है की यह भी उसी श्रेणी में आता है तो हमें यह शंका नहीं रखनी चाहिए की राम या बालक मुख्य शब्द रूप है , आप अकारान्त पुल्लिंग शब्द के किसी  भी शब्द को मुख्य मान कर उसका  ज्ञात कर सकते हैं | 

अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

© 2022 Blog Adda News All Rights Reversed