नदी शब्द रूप - संस्कृत। nadi shabd roop in sanskrit

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि शब्द रूपों का चर्चा हो और नदी शब्द रूप ना आए,  नदी शब्द रूप हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, चाहे वह परीक्षा के दृष्टिकोण से हो या व्याकरण के दृष्टिकोण से। 

 नदी के अलावा बालकबालिका, लता  जैसे अन्य शब्द रूप भी महत्वपूर्ण है। जिसको आप आसानी से जान सकते हैं। 

नदी शब्द रूप का अपना एक अलग पहचान है और यह अपनी श्रेणी में सबसे चर्चित माना जाता है।  क्योंकि आज हम संस्कृत में नदी शब्द रूप को जानेंगे। 
 
परंतु इससे महत्वपूर्ण है कि हम नदी शब्द के बारे में कुछ जानकारियां प्राप्त कर ले जो कि हमें शब्द रूप को समझने में और इससे संबंधित अन्य शब्द रूप बनाने में सहायता प्रदान करेंगे।
 
आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा  कि आखिर नदी शब्द के बारे में जानना क्या है,   नदी तो बस एक साधारण सा शब्द है, तो मैं आपको बता दूँ कि ऐसा हो सकता है कि नदी बस आपके लिए एक शब्द हो परंतु ऐसे बहुत सारे प्रश्न है  जो कि परीक्षा के दृष्टिकोण से नदी  शब्द पर आधारित महत्वपूर्ण है। 

 नदी शब्द क्या है

 नदी शब्द रूप को जाने से पहले हमें नदी शब्द के बारे में थोड़ी जानकारियां  रखना आवश्यक है जैसा की मैंने आपको ऊपर ही बताया ,  तो अगर हम नदी शब्द के संरचना के बारे में बात करें तो नदी एक ईकारांत  शब्द है,  और साथ ही स्त्रीलिंग भी।  तो इस तरह से नदी शब्द एक ईकारांत  स्त्रीलिंग शब्द है। 

ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द किसे कहते हैं ?

आपने यहाँ ईकारांत शब्द देखा, और अगर आपको यह समझ में नहीं आया की आखिर यह ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द क्या होता है , तो मैं आपको बता दूँ की जिस शब्द का अंत ई से होता है उसे ईकारांत कहते हैं। 

चूँकि शब्द से ही स्पष्ट है ईकारांत = ' ई ' कार + अंत। 

 इस तरह के कई और शब्द हैं और आप उन शभी शब्दों का शब्द रूप बिलकुल नदी शब्द रूप के भांति बना सकते हैं। 
जैसे : जननी , भगिनी, मती , देवी  दासी, धात्री, वाणी, राज्ञी, गौरी, सखी, नारी, काली ,इत्यादि......................

नदी का बहुवचन 

नदी शब्द के वचन को लेकर काफी विवाद रहता है की आखिर नदी शब्द का बहुवचन क्या होगा ?

तो आपको यह ज्ञात होना चाहिए की नदी शब्द का बहुवचन नदियाँ होगा , क्योकि नदी एक स्त्रीलिंग शब्द है और अंत में मात्रा दीर्घ है ( ) .

तो जब हम ऐसे शब्दों का बहुवचन बनाते है तो दीर्घ मात्रा को ह्रस्व में परिवर्तित कर याँ चन्द्रबिन्दु सहित जोड़ देते है। 


इस तरह से नदी का बहुवचन नदियाँ  हो जाता है।  

नदी शब्द का शब्द-रूप 

नदी शब्द के बारे में अच्छी खासी जानकारी ले लेने के बाद चलिए नदी शब्द रूप को जानते हैं ;

विभक्ति  एकवचनद्विवचन बहुवचन 
प्रथमा नदी नद्यौ  नद्यः
द्वितीया  नदीम् नद्यौ नदीः
तृतीया नद्या        नदीभ्याम्नदीभिः   
चतुर्थी नद्यैनदीभ्याम् नदीभ्यः 
पञ्चमी नद्याः नदीभ्याम्नदीभ्यः
षष्ठी नद्याःनद्योः नदीनाम्
सप्तमी नद्याम्  नद्योः नदीषु
सम्बोधन हे नदि  ! हे नद्यौ  !हे नद्यः  !
"नदी शब्द रूप " written on white screen in sanskrit language

चलते चलते 

तो यह था नदी शब्द रूप। आज आपने जाना नदी शब्द रूप के बारे में , आप इस पर आधारित अन्य शब्दों के शब्द रूप भी इसी भांति बना सकते हैं। 

पर ध्यान रहे क्योकि यह केवल ईकारांत स्त्रीलिंग शब्द का है , तो भूल से भी विसर्गान्त शब्दों , जैसे : लक्ष्मीः , वारीः , तरीः जैसे शब्दों का शब्द रूप इस के आधार पर न बनायें, अन्यथा आपका शब्द रूप गलत हो सकता है।   

अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

© 2022 Blog Adda News All Rights Reversed