लता शब्द रूप - संस्कृत। Lata shabd roop in sanskrit

 जैसे ही शब्द रूप का ख्याल आपके मन में आता है,  तो  कुछ चर्चित शब्द रूप जैसे बालक शब्द रूप ,राम शब्द रूप आपके मन में आने लगते हैं जिनमें से एक  लता शब्द का शब्द रूप  भी आता है,  तो चलिए जानते हैं लता शब्द रूप को। 

लता शब्द रूप इतना भी भयावह नहीं है जितना इसे बताया जाता है,  हां थोड़ा कठिन होने की इसकी वजह इसका  आकारांत और ऊपर से स्त्रीलिंग होना  जरूर है। 

इसलिए लता शब्द रूप को जानने से पहले,  लता शब्द के बारे में जानकारियां लेते हैं। 

 लता शब्द का अर्थ

 जैसा कि आप देख रहे हैं,  एक आकारांत  शब्द है और साथ ही साथ स्त्रीलिंग  भी,  इसीलिए  लता  संरचना के दृष्टिकोण से एक आकारांत स्त्रीलिंग शब्द हुआ। 

 बात करें लता शब्द के अर्थ की,  तो लता शब्द का अर्थ होता है :  बेल,  झाड़ियां या कोमल शाखाएं

लता शब्द का  बहु वचन

 चुकी लता एक हिंदी शब्द है,  इसीलिए इसका  बहुवचन  हिंदी व्याकरण के आधार पर होता है,  
लता शब्द का बहुवचन है :  लताएँ 

 लता शब्द के पर्यायवाची

 लता शब्द के बारे में थोड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं,  तो लता शब्द का पर्यायवाची जानना भी आवश्यक हो  जाता है , तो चलिए हम आपको लता शब्द के 5 शब्द बताते है :

लता = बल्लरी, बल्ली, लतिका, बेली, आरोही 

 लता शब्द का शब्द रूप

 लता शब्द के बारे में इतनी जानकारियां प्राप्त करने के बाद अब आपको ज्यादा बोर नहीं करते हुए हम आपको बताते हैं लता शब्द का शब्द रूप आपके लिए बेहद आवश्यक है और  महत्वपूर्ण भी। 

 महत्वपूर्ण कहने का मेरा उद्देश्य केवल यह है कि,  लता शब्द रूप हम माने तो पांचवी कक्षा से लेकर बड़े-बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं तक  लता शब्द रूप से कुछ ना कुछ प्रश्न जरूर रहते हैं। 

 क्योंकि मैंने आपको शुरुआत  मैं ही बताया  कि लता एक आकारांत  स्त्रीलिंग शब्द है,  एवं आप बाकी के सभी आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों का शब्द रूप लता शब्द रूप के भांति बना सकते हैं, 

 जैसे कि ; रमा,माला,सीता,गीता, कन्या, अन्या ,निशा , इत्यादि .........

विभक्ति  एकवचनद्विवचन बहुवचन 
प्रथमा लता लते  लताः
द्वितीया  लताम् लते लताः
तृतीया लतया        लताभ्याम् लताभिः   
चतुर्थी लतायै लताभ्याम् लताभ्यः 
पञ्चमी लतायाः लताभ्याम्लताभ्यः
षष्ठी लतायाःलतयोः लतानाम्
सप्तमी लतायाम्  लतयोः लतासु 
सम्बोधन हे लते ! हे लते !हे लताः !

"लता शब्द रूप " written in white background in sanskrit language
चलते चलते 

आपको लता शब्द रूप भी राम शब्द रूप के  तरह लगा होगा परंतु  यह एक आकारांत स्त्रीलिंग शब्द है,  आकारांत स्त्रीलिंग  शब्दों के शब्द रूप बनाने का है यही एक  ढांचा है 

जिस पर आप बाकी के शब्दों का शब्द रूप आसानी से बना सकते हैं।  ऊपर दिए गए शब्दों को एक बार लता शब्द  के आधार पर अपने से बनाने का प्रयास जरूर करें। 

अन्य महत्वपूर्ण शब्दरूप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

© 2022 Blog Adda News All Rights Reversed